– रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। इतना ही नहीं इस फूल से इत्र और तेल भी बनाया जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे धन, सुख समृद्धि पाने के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है।
– रजनीगंधा का पौधा वास्तु के हिसाब से पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में ये पौधा लगाने से घर में बरकत आती है और तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।
– इतना ही नहीं अगर किसी पति पत्नि के रिश्ते में अनबन चल रही हो तो घर के आंगन में गमले के अंदर रजनीगंधा का पौधा लगाना चाहिए। ऐसे करने से पति पत्नि का रिश्ता मजबूत होता है साथ ही दोनों के बीच प्यार भी बढ़ता है।
– सिर्फ इतना ही नहीं वास्तु के मुताबिक रजनीगंधा का पौधा लगाने के और भी कई फायदे हैं। घर में इसे लगाने से नकारात्मकता दूर होती ही है और सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही धन संबंधित परेशानियों से भी व्यक्ति को मुक्ति मिलती है। इस पौधे की मदद से धन प्राप्ति के रास्ते भी खुलते हैं।
नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रहा है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।