Vastu Tips for Popularity : वास्तु के ये उपाय है चमत्कारी, जल्द बढ़ने लगेगी आपकी लोकप्रियता

Vastu Tips for Popularity : आज के समय में हर कोई लोकप्रिय बनने की चाहत रखता है। लोकप्रियता हासिल करना आसान नहीं है क्योंकि इसके लिए व्यक्ति में कई गुण होने चाहिए। लोग समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। वास्तु शास्त्र में लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से आप समाज में आप मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आइए इनमें से कुछ उपाय जानते हैं।

वास्तु टिप्स जो लोकप्रियता हासिल करने में हो सकती हैं बेहद मददगार

– घर और आसपास की ऊर्जा में सकारात्मक बदलाव लाने से जीवन स्तर ऊंचा हो सकता है। इसलिए अपने घर को गंदा न रखें और अपने घर के आसपास भी सफाई बनाए रखें।

व्यापार में सफलता पाने के लिए अपनाए ये आसान वास्तु टिप्स

– इसक अलावा लोकप्रियता हासिल करने के लिए मां दुर्गा की पूजा करें। देवी दुर्गा के चरणों में लौंग, चूड़ियां, कपूर, गुड़हल के फूल, सिंदूर और इत्र रखकर ध्यान करें। बड़ों का सम्मान करें।

– सामाजिक प्रतिष्ठा पाने के लिए सूर्य देव की पूजा करें। सूर्य देव को प्रणाम करें और पीले कपड़े और लाल चंदन का एक टुकड़ा दान करें।

– अपने आप को हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरे लोगों से घेरें। घर से बाहर निकलने से पहले सिंदूर का टीका लगाएं।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, राधा कृष्ण को परम सुख का सागर माना जाता है और यही कारण है कि हमें उनके चित्र अपने घर में लगाने चाहिए। इससे आप अपने व्यवहार में बदवान महसूस करेंगे और लोग आपका सम्मान करेंगे।

-इसके अलावा वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह परिवार के सभी सदस्यों के लिए सौभाग्य भी लाता है। सोमवार के दिन घर से निकलने से पहले खुद को आईने में जरूर देखें। मंगलवार के दिन घर से निकलने से पहले कुछ मिठाई खा लें। बुधवार के दिन धनिया का पत्ता खाकर बाहर निकलें।

मनी प्लांट को लेकर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान

– गुरुवार के दिन अगर आप किसी खास काम से बाहर जा रहे हैं तो अपने मुंह में कुछ राई डालें। शुक्रवार के दिन दूध से बनी चीजों का सेवन करें। अगर आप शनिवार को किसी काम से जा रहे हैं तो निकलने से पहले घी साफ कर लें। अगर आप रविवार के दिन किसी खास काम से बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ एक सुपारी का पत्ता जरूर रखें।

नोट : बता दें की ये सभी उपाय मान्यताओं और वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं। इन्हें अपने विश्वास और आस्था पर ही आजमाएं।