बेडरूम में करें इन रंगों का इस्तेमाल, बढ़ेगा प्यार
Vastu Tips For Bedroom : हर रंग की अपनी अलग खासियत होती है जो हमारे जीवन पर अपना अलग प्रभाव छोड़ते हैं। इसीलिए रंगों का चयन बहुत सोच समझकर करना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में रखी गई हर वस्तु और उनके रंग जीवन के हर पहलू को प्रभावित करते हैं। अधिकतर हमें देखने को मिलता है कि किसी न किसी कारण पति-पत्नि में तनाव बना रहता है। यदि लड़ाई झगड़े अधिक होने लगे तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। हो सकता है कि आपके बेडरुम में रंगों का चयन ठीक से न किया गया हो। तो आइए जानते हैं बेडरूम में किस रंग के सामान का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे पति-पत्नि के बीच प्यार बना रहे।
लाल रंग का न करें इस्तेमाल
यदि आप बेडरुम में लाल रंग के नाइट बल्ब का इस्तेमाल करते हैं या फिर लाल रंग की लैंप लगाते हैं तो इसे तुरंत हटा दें। बैडरुम के लिए आप नीले रंग के बल्ब का उपयोग कर सकते हैं। लाल रंग मंगल का रंग है जो क्रोध और आक्रमकता को बढ़ाते हैं इसलिए इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
इस रंग के पर्दों का करें इस्तेमाल
-बेडरूम के पर्दों का रंग भी बहुत सोच विचार करके ही चुनना चाहिए। बेडरूम के लिए आप हल्के रंग वाले पर्दे लगाए। इसके लिए आप सफेद, नारंगी, क्रीम, गुलाबी या फिर पीले रंग के पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपके कमरे की खिड़की उत्तर दिशा में है तो आप यहां स्काई ब्लू रंग या फिर सफेद रंग के हल्के पर्दे ही लगाएं तो बेहतर होगा।
बेडरूम की दीवारों पर हो हल्का रंग
अक्सर लोग अपने बेडरुम की दीवारों का रंग अपने फर्नीचर के हिसाब से चुनते हैं। लेकिन, वास्तुशास्त्र के अनुसार, बेडरूम की दीवारों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल ही करना चाहिए। आप हल्का हरा, गुलाबी, आसमानी जैसे रंग दीवारों पर करवा सकते हैं। इन रंगों से कपल के बीच सकारात्मकता और खुशी बनी रहती है।
कपूर से ऐसे ठीक करें घर का वास्तुदोष, होगी धन में वृद्धि
बेडशीट के रंग का रखें खास ख्याल
बेडरूम में बेडशीट (चादर) के लिए भी आपको हल्के ही रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। बेडशीट के रंगों का भी हमारे व्यवहार पर असर होता है। बेडरूम में गुलाबी रंग की बेडशीट का इस्तेमाल करने से कपल्स के बीच प्यार बढ़ता है। दरअसल, गुलाबी रंग को कोमलता का प्रतीक माना जाता है। बेडरूम में इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से कपल्स के बीच प्यार रोमांस बना रहता है। गुलाबी रंग के अलावा आप बाकी रंग जैसे हल्का पीला, नारंगी, आसमानी का उपयोग कर सकते है। हालांकि, इस बात का खास ख्याल रखें की बेडरूम में गहरे रंग जैसे जामुनी, काला, बैंगनी आदि रंगों का इस्तेमाल न करें।
गुडलक के लिए घर में लगाएं ये तस्वीरें