Lucky Plants for Balcony घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, आप होंगे समृद्ध और घर आएगा पैसा

हम सभी लोग अपनी बालकनी को सजाने-संवारने और हरा-भरा रखने के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। तो क्यों न हम उन पौधों को अपनी बालकनी में लगाएं जो देखने में सुंदर होने के साथ ही धन-वैभव के लिहाज से भी शुभ माने जाते हैं। वास्‍तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो धन को आकर्षित करते हैं और आपको सुखी और समृद्ध बनाते हैं। इन पौधों को अगर आप अपनी बालकनी में लगाएं तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।

तुलसी का पौधा

अगर आपकी बालकनी उत्‍तर या पूर्व या फिर उत्‍तर-पूर्व में है तो आपको बालकनी में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। तुलसी का संबंध भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी से होता है इसलिए घर में तुलसी का पौधा सदैव हरा-भरा रहना चाहिए। हरा-भरा तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि का सूचक होता है। इसे अपने घर की बालकनी में जरूर लगाएं और रोजाना शाम को घी का दीपक जलाएं।

नौबजिया का पौधा (9’o Clock Plant)

बालकनी में लगाने के लिए यह पौधा भी सबसे उत्‍तम माना जाता है। जहां एक तरफ इसकी देखरेख करना भी बहुत आसान होता है वहीं यह देखने में भी बेहद सुंदर और आकर्षक होता है। हर रोज सुबह-सुबह इसमें छोटे-छोटे लाल रंग के फूल खिल जाने की वजह से आपका मन और दिमाग भी खिला-खिला रहता है। प्रसन्‍नचित होकर काम करने से आपके जीवन में तरक्‍की की नई राहें खुलती हैं।

मनी प्‍लांट

मनी प्‍लांट को भी वास्‍तु के अनुसार, घर में वैभव और सुख समृद्धि लाने वाला पौधा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि बालकनी में मनी प्‍लांट को लगाने से यह न सिर्फ हरी-भरी दिखती है बल्कि आपके घर में सुख-समद्धि भी आती है। वास्‍तु के अनुसार मनी प्‍लांट को सदैव घर के उत्‍तर दिशा में लगाना चाहिए। अगर उत्‍तर दिशा में लगा पाना संभव न हो तो इसे घर ही पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। कहते हैं कि मनी प्‍लांट की बेल जितना फैलती है और आपकी आर्थिक स्थिति भी उतनी मजबूत होती है। इसे भूलकर भी दक्षिण दिशा में लगाएं।

एरेका पाम ट्री

पाम ट्री को भी वास्‍तु के हिसाब से बहुत शुभ माना जाता है। यह देखने में बेहद आकर्षक होने के साथ ही शुभ माना जाता है। एरेका पाम अच्छा स्वास्थ्य, भाग्य और समृद्धि लाता है। एरेका पाम के बारे में ऐसा माना जाता है कि यह सुख समृद्धि प्रदान करता है। यह आपके घर में सकारात्‍मकता लाता है। पत्तियों वाला यह पौधा घर में ऑक्‍सीजन के लेवल को बढ़ाता है। यह घर से सभी प्रकार की नेगेटिविटी को दूर करता है।

नींबू का पेड़

घर की बालकनी में नींबू या फिर नारंगी को पेड़ भी जरूर लगाना चाहिए। वास्‍तु में ऐसी मान्‍यता है कि नींबू सा नारंगी का पेड़ जितना फल देता है, आपके घर में धन की उतनी ही बढ़त होती है। नींबू के पेड़ की भीनी-भीनी सुगंध वातावरण का शुद्धिकरण करने वाली मानी जाती है। बालकनी में नींबू का पेड़ लगा हो तो आपके घर को बुरी नजर नहीं लगती है और हर प्रकारी की नकारात्‍मक शक्तियां दूर रहती हैं।