Lalbaug cha Raja First Look: लाल बाग के राजा का सज गया दरबार, जानें अबकी बार कैसी है तैयारी

देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर जोरदार तैयारी भी चल रही हैं लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व को लेकर अलग ही धूम दिखाई देती है। यहां हर साल लालबागचा राजा की पहली झलक देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। लालबाग के राजा गणेश मंडल पूरे देश में प्रसिद्ध है। लालबागचा राजा के दर्शन के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में लोग आते हैं। गणेश उत्सव का पर्व 10 दिन तक चलता है और इस बार पर्व की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है और 28 सितंबर को पर्व का समापन हो जाएगा। गणेश उत्सव शुरू होने से नगाड़ों और नृत्य के बीच लालबागचा राजा की पहली झलक देखी। भक्तों ने जयाकरे के साथ लालबाग के राजा का स्वागत किया। आइए लालबागचा राजा के दर्शन करते हैं…

गणेश उत्सव को लेकर रहती है धूम

गणेश उत्सव को लेकर पूरे महाराष्ट्र में अलग ही धूम रहती है और इनमें मुंबई का सबसे लोकप्रिय गणेश मंडल को माना जाता है क्योंकि यहीं लालबागचा राजा दर्शन देते हैं। इसी मंडल में लोगों का सबसे ज्यादा हुजूम देखने को मिलता है।

भक्तों ने किया स्वागत

भक्तों ने जयकारे और ढोल नगाड़ों के साथ लालबागचा राजा का स्वागत किया। इस प्रसिद्ध गणपति को नवसाचा गणपति (इच्छाओं को पूरा करने वाले) के रूप में जाना जाता है। लालबागचा राजा के दर्शन के लिए हर साल करीब 5 किमी की लंबी कतार लहती है।

साल 1934 से हुई शुरुआत

इस मंडल की स्थापना साल 1934 में लालबार, परेल में हुई थी। मंडल का गठन उस युग में शुरू हुआ जब आजादी का संघर्ष पूरे चरण पर था। लोकमान्य तिलक ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लोगों की जागृति के लिए सावर्जनिक गणेशोत्व मनाने का फैसला किया।

इस थीम पर सजाया गया

मुंबई के लालबागचा राजा गणेश मंडल पूरे देश में सबसे मशहूर मंडल है और इस वर्ष गणेश मंडल का 90वां वर्ष इसलिए इस साल विशेष तैयारी की गई हैं। इस वर्ष पंडाल में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक की थीम पर सजाया गया है।

करीब 1 करोड़ लोग आते हैं दर्शन के लिए

लालबागचा राजा की मूर्ति की सिंहासन तक ऊंचाई 14 फीट है तो मूर्ति की ऊंचाई करीब 16 फीट है। मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया है कि हर साल गणेश उत्सव के दौरान तकरीबन 1 करोड़ लोग दर्शन के लिए आते हैं और दिल खोलकर चढ़ावा देते हैं।