Feng Shui Tips घर में फेंगशुई हाथी रखने के हैं कई लाभ, होगी धन और समृद्धि की वर्षा

लाइफ की हर समस्या को दूर करते हैं फेंगशुई हाथी

चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में घर की सुख-समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत सारे उपाय बताए गए हैं। इनमें से ज्यादातर उपाय जानवरों से संबंधित होते हैं। इनके उपयोग से व्यक्ति की उन्नति और भाग्य में वृद्धि होती है। फेंगशुई वास्तु शास्त्र में मछली, कछुआ, मेंढक, ड्रैगन, ऊंट और हाथी जैसे फेंगशुई की चीजें घर पर रखने को बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। इनमें से हर एक चीज का विशेष महत्व होता है। फेंगशुई वास्तु शास्त्र में हाथी की मूर्ति, पेंटिंग या चित्र रखना बहुत शुभ बताया गया है। वहीं हिन्दू मान्यताओं के अनुसार हाथी धन की देवी लक्ष्मी के दोनों तरफ खड़े होकर उनकी सेवा में रहते हैं। आज हम आपको फेंगशुई हाथी से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाने पर जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती हैं।

हाथी लगाने के हैं इतने फायदे

हिंदू धर्म में हाथी को माता लक्ष्मी का वाहन और शुभता का प्रतीक जानवर माना जाता है। ऐसे में जिन घरों के मुख्य द्वार पर सूंड उठाए हुए हाथी की मूर्ति लगी होती है, वहां पर हमेशा समृद्धि और सकारात्मकता का प्रवेश होता रहता है। फेंगशुई में घर के मुख्य दरवाजे पर हाथी की प्रतिमा या चित्र लगे होने पर व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति होती है।

लाइफ में चल रही हो टेंशन तो फेंगशुई का ये वाला उपाय ट्राई कर‍िए जरा

इस तरह जोड़े में रखें हाथी

घर के मुख्य दरवाजे के दोनों छोर पर अगर हाथी की मूर्ति के जोड़े को रखा जाए तो इससे घर में सुख, सुरक्षा, सौभाग्य और संपत्ति का आवागमन होता रहता है। फेंगशुई में हाथी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही संपूर्ण परिवार के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। मूर्ति के जोड़े नकारात्मक शक्ति को घर में प्रवेश नहीं करने देते।

वास्तु दोष के कारण हो सकती हैं ये बीमारियां, इस तरह करें बचाव

छात्रों के लिए बेहद शुभ है ऐसा हाथी

फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार, हाथी की मूर्ति को अगर पढ़ने की जगह पर रखा जाय तो इससे छात्रों के मन में एकाग्रता और करियर में सफलता प्राप्ति होती है। इस कारण से काम करने वाली जगह या स्टडी डेस्क का हाथी की मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है। वहीं हाथी के ऊपर बंदर या मेंढक के स्टैच्यू को रखने से करियर में स्थिरता आती है और उन्नति के द्वार खोलता है।

पूजा घर कैसा होना चाहिए, जानें जरूरी टिप्स

संतान प्राप्ति में बेहद लाभदायक

हाथी की मूर्ति को छोटे बच्चे के साथ अगर बेडरूम में रखा जाए तो इससे सभी नकारात्मक शक्तियां बच्चे से दूर रहती है। वहीं संतान की कामना रखने वाले दंपती अगर अपने कमर में सात हाथियों की मूर्ति रखें तो संतान सुख और सौभाग्य की वृद्धि होती है। फेंगशुई में सात नंबर का संबंध संतान से है इसलिए दंपति को सात मूर्तियां अपने बेडरूम में रखनी चाहिए।

वास्तु टिप्स, सीढ़ियों से चढें उन्नति के शिखर पर

धन संबंधित समस्या होती है दूर

चांदी के हाथी को उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है, ऐसा करने से धन संबंधित समस्या का अंत होता है और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती है। वहीं चांदी के हाथी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखने से आय के स्रोत बढ़ते हैं और सभी तरह के कर्जों से मुक्ति मिलती है।

हवन के इतने सारे फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

ऐसे हाथी से बढ़ता है दांपत्य जीवन में प्रेम

फेंगशुई के अनुसार, अगर किसी दंपत्ति में लड़ाई-झगड़ा या बहसबाजी लगातार होती रहती है या फिर दोनों के बीच का प्रेम खत्म हो रहा है तो अपने बेडरूम में फेंगशुई हाथी का जोड़ा अपने बेडरूम में रखें। ऐसा करने से पति-पत्नी के आपसी प्रेम बना रहता है और एक-दूसरे का सहयोग करने में हमेशा मदद करते हैं।