Char Dham Yatra : अक्षय तृतीया पर चार धाम यात्रा की शुरुआत, जानें जरूरी बातें

Char Dham Yatra 2022 : अक्षय तृतीया के पावन मौके पर चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इस दिन से श्रद्धालु चार धाम की यात्रा का प्रारंभ कर सकते हैं। अक्षय तृतीया के पावन मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने जा रहे हैं। अक्षय तृतीया यानी 3 मई 2022 को दोपहर में 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे। गंगोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर अभिजीत मुदूर्त में सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। इसके बाद 6 मई शुक्रवार को केदारनाथ और 8 मई रविवार को बदरीनाथ के कपाट खोले जाएंगे।

इस बार चार धाम यात्रा शुरु केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर वृश्चिक लग्न में खोले जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ बद्रीनाथ के कपाट 8 मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे।

तय की गई श्रद्धालुओं की लिमिट
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने भी शुरुआती 45 दिनों की कार्ययोजना की तैयार कर ली है। प्रदेश सरकार ने यात्रियों की संख्या को फिलहाल के लिए सीमित कर दिया है। प्रदेश सरकार के मुताबिक, बद्रीनाथ में रोजाना 15 हजार यात्री, केदारनाथ में 12 हजार, गगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर पाएंगेष

चार धाम की यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों को कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ रखना डरुरी नहीं है। हालांकि, तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर रजीस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।

चार धाम यात्रा का महत्व
स्कंद पुराण के तीर्थ प्रकरण के अनुसार, चार धाम यात्रा को महत्वपूर्ण माना गया है। चार धामों के दर्शन करने से हर तरह के पापों से व्यक्ति मुक्ति पा जाता है। बद्रीनाथ भगवान विष्णु का पवित्र धाम है। केदारनाथ भगवान शिव की भूमि है और यह पंच केदारों में से एक है। गंगोत्री और यमनौत्री धाम पवित्र गंगा और यमुना नदियों को उद्गम स्थल हैं।