नववधू ने किया वो काम कि पूरे देश को होने लगा उस पर गर्व

नववधू ने किया वो काम कि पूरे देश को होने लगा उस पर गर्व

भारत-पाक युद्ध के दौरान एक बार शास्त्रीजी को जयपुर जाना पड़ा। जब स्टेशन से कार्यालय की ओर जा रहे थे, उसी वक्त वहीं पर चार व्यक्ति एक पालकी लेकर चल रहे थे, और कुछ दूरी पर दूल्हा भी घोड़ी पर सवार था। मोटरसाइकिल सवार पुलिस वाले बारात के समीप पहुंचे और बोले, ‘कुछ देर के … Read more

जब सिपाही को हुई छत्रपति शिवाजी के महान चरित्र की पहचान

जब सिपाही को हुई छत्रपति शिवाजी के महान चरित्र की पहचान

छत्रपति शिवाजी महाराज जितने तलवार के धनी थे, उतने ही वह चरित्र के भी धनी थे। एक बार शिवाजी के एक वीर सेनापति ने कल्याण का किला जीता। हथियारों के जखीरे के साथ उनके हाथ अकूत संपत्ति भी लगी। एक सैनिक ने मुगल किलेदार की बहू को, जो दिखने में काफी सुंदर थी, उसके सामने … Read more

पंजाब के राय साहब ने अपने सेवक की ऐसी सेवा की, जिसने देखा चौंक गया

पंजाब के राय साहब ने अपने सेवक की ऐसी सेवा की, जिसने देखा चौंक गया

संकलन: दीनदयाल मुरारकापंजाब के राय साहब लालचंद एक नेक और ईमानदार समाज सुधारक थे। एक बार उन्हें पता चला कि देहरादून के प्रसिद्ध कन्या गुरुकुल में छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने सोचा कि क्यों न वह अपने पुस्तकों का भंडार गुरुकुल को सौंप दें, इससे कन्याओं … Read more

दुर्घटना में गई आंखों की रोशनी, कर दिखाया यह कारनामा

दुर्घटना में गई आंखों की रोशनी, कर दिखाया यह कारनामा

लुई ब्रेल जब केवल तीन साल के थे, तभी उनके साथ एक दुर्घटना हुई। खेलते-खेलते उनकी आंखों में नुकीली वस्तु चली गई और वे दृष्टिहीन हो गए। नन्हे बालक की आंखों की रोशनी नष्ट होने से पूरा परिवार चिंतित हो गया। लेकिन बालक लुई ब्रेल बेहद प्रतिभाशाली थे। वे अक्सर सोचते कि क्या कोई ऐसी … Read more

कैरोली टैकेक्स के हाथ में फट गया ग्रैनेड, शूटिंग में इस तरह जीते ओलिंपिक में गोल्ड मेडल

कैरोली टैकेक्स के हाथ में फट गया ग्रैनेड, शूटिंग में इस तरह जीते ओलिंपिक में गोल्ड मेडल

संकलन: प्रतीक पाण्डेहंगरी के कैरोली टैकेक्स अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल शूटर थे। सेना की ओर से वे खेल में भाग लेते थे और पचीस मीटर रैपिड फायर पिस्टल में उनका कोई मुकाबला नहीं था। शूटिंग में वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुके थे। अब टैकेक्स की बस एक ही ख्वाहिश … Read more

भतीजी का प्रेम विवाह कराने के लिए श्रीकृष्ण ने चली थी यह चाल

भतीजी का प्रेम विवाह कराने के लिए श्रीकृष्ण ने चली थी यह चाल

हमारे धर्म ग्रंथों महाभारत और रामायण से जुड़ी ऐसी कई कहानियां हैं, जो हमें सिर्फ अपने बुजुर्गों, दादी या नानी से सुनने को मिलती हैं। इनके बारे में कभी पढ़ने के लिए शायद ही कभी मिले। ऐसी ही एक घटना है श्रीकृष्ण द्वारा अपनी भतीजी अर्थात बड़े भाई बलराम की पुत्री वत्सला का प्रेम-विवाह कराना। … Read more

चापलूस दरबारी को ऐसे मिला सबक, झूठी प्रशंसा करने वाले आए नियंत्रण में

चापलूस दरबारी को ऐसे मिला सबक, झूठी प्रशंसा करने वाले आए नियंत्रण में

इंग्लैंड के राजा कैन्यूट के दरबार में ऐसे लोगों का जमघट लगने लगा था जो राजा की प्रशंसा के पुल बांध कर ओहदे व धन पाने के आकांक्षी थे। एक दिन एक चापलूस एवं खुशामदी ने कहा, ‘राजन! आपकी कीर्ति पूरे संसार में फैल चुकी है। आप तो धरती पर साक्षात ईश्वर हैं। आपका आदेश … Read more

हिटलर ने आइंस्टाइन का नाम तो मिटाया लेकिन सत्‍य को नहीं बदल पाया, जानें रोचक कहानी

हिटलर ने आइंस्टाइन का नाम तो मिटाया लेकिन सत्‍य को नहीं बदल पाया, जानें रोचक कहानी

वर्ष 1934 में जर्मनी के राष्ट्रपति हिंडेनबर्ग की मौत हो गई, जिसके बाद वहां प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का पद एक कर दिया गया। अब हिटलर जर्मनी का तानाशाह बन गया। तानाशाह बनते ही उसने जर्मन संसद भंग कर दी, साम्यवादी दलों को गैरकानूनी घोषित कर दिया और देश की जनता से स्वावलंबी बनने का आह्वान … Read more

इसलिए विष्णु पुराण में कहा गया है कि कलियुग सबसे अच्छा युग है

इसलिए विष्णु पुराण में कहा गया है कि कलियुग सबसे अच्छा युग है

सनातन धर्म और वेदों में चार युगों की मान्यता है। माना जाता है कि सतयुग में स्वयं देवता, किन्नर और गंधर्व पृथ्वी पर निवास करते थे। हमारे धर्म ग्रंथों में किन्नरों और गंधर्वों के बारे में विस्तार से बताया गया है। सतयुग के बाद आया त्रेता युग। इस युग में भगवान श्रीराम ने जन्म लिया … Read more

उस महान लड़की को कोई नहीं जानता, बुद्ध ने ऐसे दिलाई पहचान

उस महान लड़की को कोई नहीं जानता, बुद्ध ने ऐसे दिलाई पहचान

एक बार बुद्ध एक मरुस्थल प्रदेश में गए। उनसे मिलने की उत्कंठा में वहां का राजा उनके पास पहुंचा। राजा को बहुत दिनों से एक सवाल परेशान कर रहा था, जिसे उसने बुद्ध से पूछा। राजा का सवाल था कि क्या इस संसार में कोई ऐसा व्यक्ति भी है, जो महान हो, लेकिन उसे कोई … Read more