लालची किसी के प्रति उदार नहीं होता, लेकिन अपने प्रति बहुत कठोर होता है।
-जॉन किरले
-जॉन किरले
अपने कर्तव्य में लगातार लगे रहना और मौन रहना लांछन का सबसे अच्छा उत्तर है।
-वाशिंगटन
बिना कोई विचार किए सीखना मेहनत बर्बाद करना है और बिना पढ़ाई किए विचार करना भयावह है।
-कन्फ्यूशियस
संघर्ष और उथल-पुथल के बिना जीवन बिल्कुल नीरस बन कर रह जाता है। इसलिए जीवन में आने वाली विषमताओं को सह लेना ही समझदारी है।
-विनोबा
सफलता पा लेने पर मनुष्य के सारे कलंक धुल जाते हैं।
-अमृतलाल नागर
समय बदलने पर लोगों की आंखें भी बदल जाती हैं।
-जयशंकर प्रसाद
पछतावा कायरता के लिए होता है। वीरता कभी नहीं पछताती।
-सुदर्शन
शत्रु भी जिसके गुणों की प्रशंसा करते हैं, वह वास्तव में पुरुषार्थी हैं।
-गणेशशंकर विद्यार्थी
कोई वस्तु केवल इस कारण ग्राह्य और उत्तम नहीं है कि वह पुरानी है।
-लोकमान्य तिलक