बांके बिहारी तेरे नैना कजरारे, नजर ना लग जाए: भजन (Banke Bihari Tere Naina Kajrare Nazar Na Lag Jaye)

बांके बिहारी तेरे नैना कजरारे,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये ॥मोर का मुकुट,
शीश पे शोभा पा रहा,
मुखड़े को देख के,
चाँद भी लजा रहा,
अधरों से छलके है,
रस की फुहारें,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये ॥

तीखी कटारें,
दोनों नैनो में कजरा,
बाल है तिहारे जैसे,
सावन के बदरा,
गालों पे छाए,
कारे कारे घुंघरारे,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये ॥

पतली कमर तेरी,
लचके कमाल की,
वारि वारि जाऊं तेरी,
मस्तानी चाल की,
करती पायलियां,
तेरी मीठी झनकारे,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये ॥

रमण बचाऊं तोहे,
सबकी नज़र से,
आजा छिपा लूं तोहे,
नैनो के घर से,
सुन मेरे प्यारे,
इस दिल की पुकारें,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये ॥

बांके बिहारी तेरे नैना कजरारे,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये ॥