फेंगशुई के अनुसार अक्वेरियम में इसलिए रखनी चाहिए 8 मछलियां

‘ कोई’ न मिले तो रखें ‘गोल्‍ड फिश’

फेंगशुई के मुताबिक ‘कोई’ फिश रखना शुभ होता है लेकिन यह काफी बड़ी होती है इसलिए इसे रख पाना आसान नहीं होता। क्‍योंकि अधिकतर घरों में अक्वेरियम का साइज नॉर्मल होता है। ऐसे में आप ‘कोई’ फिश के बदले ‘गोल्‍ड फिश’ को रख सकते हैं। यह भी व्‍यक्ति के सौभाग्‍य-समृद्धि में वृद्धि करती है।

यह पढ़ें: कहीं आप भी तो गलत तरह के बेड पर नहीं सो रहें, हो सकता है नुकसान, जान लें क्या कहता है वास्तु

रेड स्‍वॉर्ड और ब्‍लैक मॉली भी है शुभ

फेंगशुई कहता है कि अक्वेरियम में रेड स्‍वॉर्ड और ब्‍लैक मॉली फिश को रखना भी शुभ होता है। लेकिन ध्‍यान रखें जब भी आप अपने अक्वेरियम में फिश को रखें तो उनकी संख्‍या 8 होनी चाहिए। इसमें आप अलग-अलग तरह की फिश को शामिल कर सकते हैं।

यह पढ़ें: कर्ज में डूबे हैं तो वास्‍तु के इन उपायों को आजमाएं, जल्‍द होंगे मालामाल, दूर हो जाएगा सारा कर्ज

8 है अनंतता का सूचक

नंबर 8 दो सर्किल से मिलकर बनता है। जो कि अनंतता का सूचक माना जाता है। यानी कि जिसका न आदि है और न अंत। फेंगशुई कहता है कि यह नंबर व्‍यक्ति के जवीन में सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आता है। यही वजह है कि अक्वेरियम में जब भी फिश की संख्‍या की बात आती है तो कहा जाता है कि 8 मछलियां रखना शुभ होता है।

यह भी पढ़ें : वास्‍तु के अनुसार इन 8 चीजों को मुख्‍य द्वार पर लगाने से दूर होता है आर्थिक संकट

काली मछली रखनी होती है जरूरी

फेंगशुई के मुताबिक रंग-बिरंगी मछलियों के साथ ही अक्वेरियम में काली मछली रखनी जरूरी होती है। कहा जाता है कि काली मछली सुरक्षा का प्रतीक होती है। यानी कि यह घर के सभी सदस्‍यों को नकारात्‍मक शक्तियों से होने वाली नुकसान से बचाती है। अक्वेरियम के साथ एक और बात का ख्‍याल रखना जरूरी होता है कि अगर कभी किसी मछली की मौत हो जाए तो उसे तुरंत ही किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। फेंगशुई कहता है कि जिस भी रंग की मछली की मौत हुई हो उसी रंग की मछली लाकर दोबारा से अक्वेरियम में डाल देनी चाहिए।

यह पढ़ें : फेंग शुई : रसोई घर में इन 5 चीजों की दिशा का रखें खास ख्‍याल, वरना हो सकता है नुकसान