नए साल में घर लाएं इन 5 चीजों को, तेजी से बढ़ने लगेगी कमाई

नए साल को लेकर हमारे मन में नई आशाएं और उमंग हैं। सभी यह चाहते हैं नया साल हम सबके लिए लकी हो और हमें करियर और पारिवारिक मामले में शुभ फल की प्राप्ति हो। नए साल को बेहतर बनाने के लिए वास्‍तु में कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्‍तु के अनुसार नए साल पर घर में कुछ चीजों को लाना बहुत शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये चीजें और इनको घर लाने के क्‍या फायदे हैं।

दर्पण

वास्‍तु में दर्पण को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दर्पण में दोगुना लाभ देने की क्षमता होती है। नए साल में अपने घर में एक सुंदर सा सजावटी दर्पण लेकर आएं और इसे घर की उत्‍तर दिशा में लगाएं। इसके साथ ही आप चाहें तो ऑफिस में भी अपने बैठने के स्‍थान पर दर्पण लगा सकते हैं। वहीं जो लोग बिजनस करते हैं वे अपने प्रतिष्‍ठान पर कैश काउंटर के ठीक सामने एक दर्पण लगा सकते हैं। ऐसा करने से निश्चित ही आपकी कमाई में वृद्धि होगी।

विंड चाइंब

वास्‍तु में विंड चाइंब की मधुर ध्‍वनि को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्‍यता है कि घर, ऑफिस या फिर प्रतिष्‍ठान में व‍िंड चाइंब लगाने से हर प्रकार की नकारात्‍मक ऊर्जा दूर होकर वहां पर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। ऐसी मान्‍यता है कि जिस स्‍थान पर विंड चाइंब लगी होती है वहां की दरिद्रता दूर होती है और धन में वृद्धि होती है। इसलिए नए साल पर आप भी अपने घर में विंड चाइंब जरूर लाकर लगाएं।

लाफिंग बुद्धा

वास्‍तु में लाफिंग बुद्धा को खुशियों का खजाना माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा को लाने से खुशियों में इजाफा होता है और परिवार के सभी सदस्‍यों के बीच में प्‍यार बना रहता है। अगर आप भी नए साल पर अपने घर में लाफिंग बुद्धा ला रहे हैं तो इन्हें ड्रॉइंग रूप में मुख्‍य द्वार की तरफ मुख करके रखना चाहिए। लाफिंग बुद्धा को घर में लाने से आपके घर में धन की कमी नहीं होती हैं और सुख समृद्धि भी बढ़ती है।

बांस का पौधा

बांस का पौधा समृद्धि और लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है। साथ ही यह नकारात्‍मक ऊर्जा को भी अवशोषित करता है। इसे घर में ड्रॉइंग रूम में रखें। सोफे के पास सेंट्रल टेबल के बीचोंबीच में बांस का पौधा रखने से आपके घर की तरफ धन आकर्षित होता है। यदि आपके घर में रसोई में किसी प्रकार का वास्‍तुदोष है तो वहां बांस का पौधा रखने से उसके अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। यह भी माना जाता है कि घर में बांस का पौधा रखने से परिवार के सभी सदस्‍य निरोग रहते हैं आपकी आयु भी बढ़ती है।

एक्‍वेरियम

वास्‍तु में मछलियों को सौभाग्‍य का सूचक माना जाता है और घर में एक्‍वेरियम का होना आपकी संपन्‍नता का प्रतीक माना जाता है। घर में एक्‍वेरियम लगाने से आपके घर की समृद्धि बढ़ती है और सभी प्रकार की बुरी नजर का अशुभ प्रभाव दूर होता है। नए साल पर घर में एक्‍वेरियम लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए उत्‍तर दिशा चुनें। उत्‍तर दिशा को धन की और भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में वाटर बॉडी लगाने से आपके घर में संपन्‍नता बढ़ती है।वास्‍तु में मछलियों को सौभाग्‍य का सूचक माना जाता है और घर में एक्‍वेरियम का होना आपकी संपन्‍नता का प्रतीक माना जाता है। घर में एक्‍वेरियम लगाने से आपके घर की समृद्धि बढ़ती है और सभी प्रकार की बुरी नजर का अशुभ प्रभाव दूर होता है। नए साल पर घर में एक्‍वेरियम लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए उत्‍तर दिशा चुनें। उत्‍तर दिशा को धन की और भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में वाटर बॉडी लगाने से आपके घर में संपन्‍नता बढ़ती है।