गर्व यानी पतन

जिसने भी गर्व किया, समझो उसका पतन निश्चित है।
-दयानंद सरस्वती

सत्ता की ओर से धर्म फैलाने के प्रयास इतिहास में हुए हैं, लेकिन उनसे धर्म की हानि ही हुई है।
​-विनोबा भावे

वह शासक अत्याचारी है जो अपनी रुचि के अतिरिक्त और कोई नियम नहीं जानता।
-वाल्टेयर

विजय पाने के लिए अविचल श्रद्धा का होना जरूरी है।
-स्वेट मार्डेन

कठिनाई और विरोध वह देसी मिट्टी है, जिसमें पराक्रम और आत्मविश्वास का विकास होता है।
-जॉन नेल

पराधीन इंसान अपनी इच्छा के अनुरूप कुछ नहीं कर सकता। काल उसे इधर-उधर खींचता रहता है।
-हितोपदेश