क्यों आए थे शिव अमरनाथ?
भगवान शिव पृथ्वी पर एक ऐसे निर्जन स्थान की खोज में थे, जहां कोई चराचर जीव न हो। तब उन्हें अमरनाथ की गुफा उचित स्थान लगी।
क्यों चाहते थे शिव एकांत स्थान?
माता पार्वती भगवान शिव से अमर होने का रहस्य जानना चाहती थीं। माता को यह रहस्य बताने के लिए भगवान को ऐसे स्थान की जरूरत थी जहां कोई न हो। ताकि किसी और जीव द्वारा यह रहस्य जानने पर प्रकृति के कार्य में बाधा न आए।
शिव ने त्यागे प्रिय तत्व
भगवान शिव भले ही देवों के देव हैं, लेकिन अमरनाथ आने से पहले उन्होंने अपने प्रिय चंद्रमा, नाग, नंदी, गंगा और गणेश का त्याग किया।
ये ही हैं शिव के पंच महाभूत
चंद्रमा, नाग, नंदी, गंगा और गणेश ही शिव के पंच महाभूत कहलाते हैं। इन पांचों को ही पंच तत्व कहा जाता है। वे पंच तत्व,जिनसे मानव शरीर की रचना होती है।
शिव देते हैं यह संदेश
अनादि देव ने अमरत्व के रहस्य को वाणी पर लाने से पहले हर प्रिय जन और वस्तु का त्याग कर मानव जाति को यह संदेश दिया कि शिव में लीन होना है तो सारे मोह और लोभ पीछे छोड़ना जरूरी है। तभी अमरनाथ की यात्रा सार्थक है।