श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताए थे ये उपाय, जिनसे चमक सकता आपका भी भाग्य

इन चीजों से होता है सकारात्मकता का संचार

महाभारत में कृष्ण-युधिष्ठिर संवाद में बताया गया है कि भगवान कृष्ण ने उन्हें घर में पांच चीजें मुख्य रूप से रखने के लिए कहा, जिससे घर में धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जल का है इतना महत्व

कान्हा ने युधिष्ठिर से कहा कि साम्राज्य में पीने के पानी की उचित व्यवस्था सदैव रहनी चाहिए। कभी कोई व्यक्ति पानी के अभाव में दुखी न हो। पौराणिक काल से ही मान्यता चली आ रही है कि किसी प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता है। इसलिए भारतीय संस्कृति में पूजा के दौरान भगवान सूर्य के साथ सभी देवी-देवताओं को भी जल अर्पित करने का नियम बनाया गया है। पितरों को संतुष्ट करने के लिए भी उन्हें जल देने का विधान है।

चंदन घर में रखने के ये होते हैं फायदे

भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को पौराणिक कथन की याद दिलाते हुए कहा कि जिस प्रकार हजारों विषैले सर्पों के लिपटे रहने के बाद भी चंदन वृक्ष की सुगंध तनिक भी कम नहीं होती है, ठीक उसी प्रकार चाहे घर पर कितनी ही नकारात्मक शक्तियों की नजर क्यों न हो, चंदन रखने से सभी बुरी शक्तियों से आपकी रक्षा होती है। इसलिए घर में पूजा स्थान में चंदन रखना चाहिए।

गाय के दूध से बना घी ही करें इस्तेमाल

शास्त्रों में गाय को सबसे पूजनीय माना गया है, इसलिए उसके दूध से बने घी से घर में प्रतिदिन दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर पर देवी- देवताओं की कृपा बनी रहती है। इसके सेवन से आप स्वस्थ बने रहते हैं।

मां सरस्वती से जुड़ा ये उपाय अपनाएं

भगवान कृष्ण ने बताया कि जिस तरह से माता सरस्वती कीचड़ से निकले कमल पर विराजमान होने के बाद भी उस कीचड़ से अछूती बनी रहती हैं, ठीक उसी प्रकार घर में माता सरस्वती का पूजन व्यक्ति को निर्धनता और अनिश्चितता से बचाता है। इसके लिए घर में माता सरस्वती की मूर्ति या उनके वाद्ययंत्र वीणा को रखना चाहिए।

शहद की ऐसी भी होती हैं खूबियां

युधिष्ठिर को सुख-समृद्धि के उपाय बताते हुए भगवान कृष्ण ने कहा कि शहद एक ऐसा पदार्थ है, जिससे न केवल आपकी आत्मा शुद्ध होती है, बल्कि इसे घर में रखने से वहां का वातावरण भी स्वच्छ हो जाता है। दरअसल शहद में इतनी खूबियां या कहें सकारात्मक शक्ति होती है कि वह आपके घर में मौजूद सभी नकारात्मक तत्व को नष्ट कर सकता है।

ऐसे मिलता है शहद से लाभ

कान्हा आगे कहते हैं कि शहद को हमेश स्वच्छ जगह पर रखना चाहिए। परिवार के सभी व्यक्तियों को हर रोज शहद का सेवन करना चाहिए। यह सेहत और मन दोनों को दुरुस्त रखने में सहायक है।