अच्छे विचार और प्रयास

अच्छे विचारों और प्रयासों का परिणाम भी निसंदेह अच्छा होगा।
स्वामी विवेकानंद

विरोध पैदा करने वाला विचार हमारे परिश्रम को पंगु बना देता है।
हरिभाऊ उपाध्याय

विचार फूलों को चुनने के समान है और सोचना उनको माला में गूंथना।
हरिऔध

मनुष्य वैसा ही बन जाता है, जैसे उसके विचार होते हैं।
कामिल बुल्के

आचरण रहित विचार कितने भी अच्छे क्यों न हों, उन्हें खोटे मोती की तरह समझना चाहिए।
महात्मा गांधी